क्यों जरूरी है रूट कैनल ट्रीटमेंट (RCT) के बाद दांत पर CAP चढ़ाना?

क्यों जरूरी है रूट कैनल ट्रीटमेंट (RCT) के बाद दांत पर CAP चढ़ाना? आइए विस्तार से समझते हैं।

रूट कैनल ट्रीटमेंट एक दांत पर की जाने वाली नस की प्रक्रिया है। जिसमें आपका डेंटिस्ट दांत में छेद बनाता है ताकि वह दांत कि नस तक पहुंच सके।

इसमें K-file नाम का एक वायर की तरह हत्यार होता है जिससे डेंटिस को नस को साफ करने में और उसे निकालने में मदद होती है।  K-file और अन्य उपकरणों द्वारा डेंटिस्ट दांत को जड़ों को पूरी तरह से साफ करता है।


नास और गाड़ी पूरी साफ होने के बाद वह खाली जगह बनती है जिसमें Gutta-percha नाम का एक पदार्थ होता है जो नसों की जगह लेता है जिसे आर्टिफीशियल नस कहते हैं। फिर डेंटिस्ट सीमेंट के सहारे इस जगह को पूरी तरह से भर देता है।

इस प्रकार रूट कैनल ट्रीटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

अब मुद्दे पर आते हैं हमारा मुद्दा  है,
क्यों जरूरी है रूट कैनल ट्रीटमेंट (RCT) के बाद दांत पर CAP चढ़ाना?

रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद दांत एक सूखे पेड़ की तरह बन जाता है जिस पर मार लगने से उसे टूटने का डर रहता है। जब पेड़ सूख जाता है तो वह थोड़ी सी भी धक्के से टूटने लगता है उसी प्रकार की अवस्था रूट कैनल ट्रीटमेंट के बाद दांत की होती है।

दांत टूटने के बाद असहनीय दर्द होता है।

अगर रूट कैनल ट्रीटमेंट के का दांत पर CAP या उस पर कवर नहीं चढ़ाया जाता है तो आपका पैसा और डेंटिस्ट की मेहनत दोनों पानी में जाती है।

इसीलिए रूट कैनाल ट्रीटमेंट किए हुए दांत को सुरक्षित रखने के लिए उस पर cap चढ़ाना जरूरी होता है.


दांत पर किस प्रकार की cap लगाना चाहिए?

दांत की 3 प्रकार की होती है।
1.Metal cap - यह stainless steel की बनाई हुई होती है। इसका उपयोग सिर्फ पीछे वाले दातों में और दाढ में किया जा सकता है। 40 साल के ऊपर वाले मरीजों के लिए यह cap ज्यादा फायदेमंद होती है।


2. Ceramic cap - यह cap ceramic की बनाई हुई होती है। यह सामने वाले दांतो के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। 20 से 40 साल के उम्र वाले मरीज के पीछे वाले दांतो के लिए यह cap फायदेमंद हो सकती है।


3. Zirconia cap - यह Ceramic का एक प्रकार है जिसमें मेटल नहीं होता है, यह शुद्ध ceramic की बनाई होती है।

 

मरीज अपने बजट के हिसाब से दांत की cap लगवा सकता है.


Comments